शिमला: RKMV शिमला कॉलेज में शनिवार को दो छात्र संगठनो के बीच जमकर डंडे पत्थर चले। जिसमे ABVP की कुछ एक छात्राओं को चोटे भी आई है। वहीं ABVP ने SFI पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए है और साथ ही SFI के खिलाफ शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया। ABVP द्वारा पुलिस प्रशासन से SFI कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। वहीं ABVP के छात्र संगठन के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय में SFI के कार्यकर्ताओं द्वारा ABVP की कार्यकर्ताओं पर रोड डंडो और पत्थरों से हमला किया गया। जिसमें कई छात्राएं घायल हुई हैं।