त्रिपुरा में चुनावी अभियान शुरू हो गया है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमरपुर में अपनी एक विजय संकल्प रैली को संबोधित भी किया। जिसमें जेपी नड्डा ने अपने विरोधियों को घेरा और रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 9 साल पहले भारत कांग्रेस के शासन में हमेशा भ्रष्टाचार, हिंसा, धोखाधड़ी और न जाने क्या-क्या होता था. लेकिन त्रिपुरा को भ्रष्टाचार और कुशासन के चंगुल से बचाने के लिए भाजपा आगे आयी है. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले, त्रिपुरा में, हिंसा, बंद, या फिर आए दिन हड़ताल होना. लेकिन अब भाजपा के शासन में यह सब देखने को नही मिला और जबकि त्रिपुरा अब शांति के साथ साथ विकास और समृद्धि वाला राज्य बन गया है.

By admin

Leave a Reply