पंजाब: पांवटा साहिब के गौंदपुर क्षेत्र मे शाम के समय एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो मे सवार सात लोग घायल हो गए। इन घायलों मे तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायलों हुए लोगों का उपचार फिलहाल पांवटा साहिब सिविल अस्पताल मे चल रहा है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोंदपुर चौंक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमे सवार सात लोग घायल हो गये।

घायलों मे विनीत 33 वर्ष यमुना विहार काॅलोनी, रूपेन्द्र 28 वर्ष वाई प्वायंट पांवटा, शमीम 64 वर्ष मिस्सरवाला, मंगा राम 34 ज्वालापुर, काजल 21 वर्ष ज्वालापुर, चंदन सिंह 60 वर्ष ज्वालापुर और चिराग शर्मा 17 वर्ष निवासी ज्वालापुर शामिल है।

By admin

Leave a Reply

%d