शिमला 06 फरवरी, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज पैतृक गांव जांगल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

By admin

Leave a Reply