ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्याणा के गांव शुराला में आयोजित जनसभा में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निराश्रितों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मानवीय संवेदनाओं को अधिमान देते हुए इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चम्याणा सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल कांग्रेस सरकार की देन है और इस अस्पताल पर 280 करोड़ रुपये की राशि व्यय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के संदर्भ में प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र में सम्पर्क मार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शुराला गांव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की टैम्पो ट्रेवलर नियमित रूप से चलाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग को 40 लाख रुपये की राशि स्थानीय कूहल को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदान की गई है ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।


उन्होंने कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मर को स्तरोन्नत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा की गई अवैध डंपिंग पर वन एवं पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 1 करोड़ 14 लाख रुपये से बन रहा पंचायत घर चम्याणा इसके उपरांत अनिरूद्ध सिंह ने चम्याणा में जन सभा को संबोधित किया और अपने संबोधन में कहा कि चमियाना में पंचायत घर के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने चम्याणा में भव्य स्टेडियम बनाने का आश्वासन भी दिया।


इसके अतिरिक्त उन्होंने चम्याणा सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल से शुराला गांव को सड़क बनाने पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करने का आश्वासन दिया। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को बनाया जाएगा आदर्श विधानसभा क्षेत्र, नाबार्ड के तहत व्यय किए जाएंगे 20 करोड़ अनिरूद्ध सिंह ने इसके उपरांत मल्याणा और शकराला में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा।

By admin

Leave a Reply