शिमला 20 मई, 2023 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री सिद्धारमैया को बधाई दी है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज बेंगलुरु में आयोजित उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि श्री सिद्धारमैया के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में कर्नाटक राज्य विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और शोषित वर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

By admin

Leave a Reply