दक्षिण एशियाई देश में चीतों को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत साउथ अफ्रीका ने भारत को 100 से ज्यादा चीते देने का समझौता किया है। पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल सितंबर में नामीबिया से आठ चीतों के आने के बाद 12 चीतों का एक प्रारंभिक जत्था अगले महीने भारत भेजा जाना था। इन चीतों को लाने की कोशिश पिछले साल से ही चल रही थी।

अब जाकर सरकार को इसमें कामयाबी मिली है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘अगले आठ से 10 सालों तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है ताकि सुरक्षित चीता आबादी स्थापित करने में मदद मिल सके। भारत कभी एशियाटिक चीता का घर था, लेकिन 1952 तक इस जानवर को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में चीतों के विलुप्त होने की बड़ी वजह इनकी खाल की तस्करी के लिए इनका शिकार करना था।

By admin

Leave a Reply