निकिता/सामना न्यूज़: शिमला, सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री। वहीं मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार अपराह्न विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा की।

हिमाचल में पहली बार उप मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। वहीं 58 साल के सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। जबकि 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने और गुटबाज़ी खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का फार्मूला निकाला गया है। 

By admin

Leave a Reply

%d