राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में आने वाले कलाकारों आदि के लिए विभिन्न विश्राम गृहों, धर्मशालाओं एवं अन्य स्थानों में बिस्तरों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं सहायक आयुक्त सोलन के कार्यालय को 13 जून, 2023 तक प्रेषित करनी होंगी। 23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में बिस्तरों के लिए सीलबंद निविदाएं सहायक आयुक्त सोलन के समक्ष 13 जून, 2023 की प्रातः 10.30 बजे तक पहंुच जानी चाहिएं। सीलबंद निविदाओं को उसी दिन दोपहर 12.30 बजे सहायक आयुक्त सोलन कार्यालय में बोलीदाताओं के समक्ष खोला जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त सोलन के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।  

By admin

Leave a Reply