सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य आज से विशेष प्रचार अभियान आरम्भ हुआ।
विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमांे की जानकारी प्रदान की गई। आम जन को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी जागरूक किया गया।

सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंधाला तथा कालूझिंडा, पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिल्लड़ तथा बहेड़ी में लोगांे को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूमैहर तथा सानण में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की।


उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंधाला के प्रधान लता देवी, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, वार्ड सदस्य पूनम देवी, सुरेश मेहता मेहता, ग्राम पंचायत डूमैहर की प्रधान किरण कौण्डल, उप प्रधान कर्मचन्द, वार्ड सदस्य सुन्दर सिंह, मोहन लाल, अनिल कुमार, मीना देवी, कांता देवी, ग्राम पंचायत सानण के प्रधान सुरेन्द्र शर्मा, उप प्रधान राजू वर्मा, वार्ड सदस्य कमलेश शर्मा, हेमलता, हरिराम, तुलसी देवी, सुनील गौतम, ग्राम पंचायत चिल्लड़ के प्रधान मदन, उप प्रधान आशा राम, वार्ड सदस्य कांता देवी, रामकिशन, ग्राम पंचायत बहेड़ी के प्रधान कृष्ण चंद, उप प्रधान चुनी लाल, वार्ड सदस्य श्यामलाल, पूनम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply