शिमला 15 नवम्बर, 2021 राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस लोगों की स्वतंत्र प्रेस के प्रति प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया भविष्य में भी अपने उच्च आदर्शों के अनुरूप समाज के हितों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से उठाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेगा और सरकार व जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।

By admin

Leave a Reply