शिमला 10 मार्च, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां साप्ताहिक समाचार पत्र हिमाचल खबरनामा के प्रथम अंक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक और प्रकाशक अरविंद शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साप्ताहिक अपने क्षेत्र के प्रामाणिक समाचार प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी वर्मा और विमल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

%d