महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गत दिवस एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक आयुक्त सोलन टशी संडूप ने की। टशी संडूप ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं कार्यान्वित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विभिन्न कानून बनाए गए हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को समाज में स्थिति सुदृढ़ हुई है। कार्यशाला में महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2012 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिवक्ता नीरज भारद्वाज ने महिलाओं के विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की।

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने पुलिस सुरक्षा की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि उत्पीड़ित महिला सीधे महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा सकती है। कार्यशाला के प्रारम्भिक सत्र में सभी विभागीय सदस्यों को को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। जिला कार्यक्रमम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने कार्यशाला में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।

By admin

Leave a Reply

%d