धर्मशाला, 25 जनवरी।  धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने खबर नाउ के राज्य ब्यूरो प्रमुख अजय भास्कर के  निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 53 वर्षीय अजय भास्कर का मंगलवार को शिमला में आकस्मिक निधन हो गया था। अपने शोक संदेश में सुधीर शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अजय भास्कर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा, उनका निधन प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है।उन्होंने हिमाचल के प्रमुख समाचार-पत्रों के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं और कर्मठता से हर दायित्व का निर्वहन किया। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

By admin

Leave a Reply