संख्याः 685/2022 शिमला 29 जून, 2022 हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग इंजीनियर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और एसोसिएशन की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव जल शक्ति विभाग विकास लाबरू, प्रमुख अभियंता संजीव कौल एवं धर्मेंद्र गिल, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा, महासचिव दीपक गर्ग, उपाध्यक्ष विवेक हाजरी, एल.आर. शर्मा और रविकांत तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

%d