निकिता/सामना न्यूज़: धर्मपुर भाजपा प्रत्याशी व मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रजत ठाकुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए गए हलफनामे के खिलाफ धर्मपुर निवासी रमेश चंद ने जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है। जिसमे रजत ठाकुर द्वारा दिए गए हलफनामे को अधूरा करार देते हुए उसके नामांकन पत्र को रद्द करने की मांग की गई है।

उन्होंने रजत ठाकुर पर हलफनामे में आधी-अधूरी जानकारी देने के साथ गलत तथ्य पेश करने के भी आरोप लगाए हैं। जवाबी हलफनामे में रजत ठाकुर की पूरी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है जो रजत ठाकुर ने अपने हलफनामे में नहीं दर्शाया है। जिसके चलते शिकायत कर्ता ने रजत ठाकुर द्वारा जानकारी छिपाने के आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर से नामांकन को रद्द करने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

%d