नाहन12 मार्च : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं को डिनोटिफाई करने के विरोध में भाजपा मुख्यालय नाहन में भाजपा द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में विशेष तौर भाजपा के नेता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पहुंचना था किंतु अंतिम समय पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। पिछले कई दिनों से सिरमौर भाजपा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नाहन प्रवास का लेकर जोर-शोर से प्रचार कर रही थी। लेकिन रविवार को कार्यकर्ताओं को उस समय निराशा हाथ लगी। जब उन्हें पता चला कि अनुराग ठाकुर जन आक्रोश रैली में नहीं आ रहे हैं। 

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जनता का विश्वास चंद माह में कांग्रेस सरकार से उठ चुका है क्योंकि कांग्रेस की प्रदेश सरकार अभी तक एक भी गारंटी पूरी  नहीं कर पाई है। जबकि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त खर्चों का बोझ डालते हुए सीपीएस की नियुक्तियां की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के खिलाफ पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान जोर पकड़ चूका है। यदि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इन कार्यालय को जल्द नहीं खोला, तो सरकार के खिलाफ भाजपा अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

By admin

Leave a Reply