सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नमेतिक कलाकार द्वारा ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवशक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत गियाना और सेवडा चंडी, अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बढ़लग में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समूह गीत ‘विकास की राह पर क्षतिज की ओर हिमाचल’ और लघु नाटिका गुरु चेला तथा ‘हिमाचल हुआ 75 साला रा’ गीत के द्वारा जागरूक किया।


कलाकारों ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे जागरूक किया। कलाकारों ने ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभी भी कोविड-19 का खतरा टला नहीं है इसलिए मास्क पहने, बार-बार हाथ धोएं तथा पात्र लाभार्थी बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत गियाना के प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत बढ़लग के प्रधान सतीश चंद, ग्राम पंचायत सेवडा चंडी के प्रधान नोखराम, ग्राम पंचायत गियाना के उप प्रधान नरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत बढ़लग के उप प्रधान महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सेवडा चंडी के उप प्रधान तुलसीराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply