दिल्ली: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में आयकर विभाग की मंगलवार सुबह से ही रेड चल रही है। जिसके बाद बीबीसी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा है कि उनके दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अभी भी मौजूद हैं। जिसके चलते उनके बहुत से स्टाफ के लोग घर चले गए। वहीं कुछ लोगों को अभी भी दफ्तर में रोक लिया गया है।

बीबीसी के कर्मचारी अधिकारियों की जांच में मदद कर रहे हैं। बीबीसी ने दोहराया है कि उन्हें मामला जल्द से जल्द सुलझने की उम्मीद है। वहीं बीबीसी ने यह भी कहा है कि उसकी पत्रकारिता और आउटपुट जारी है और वह भारत के दर्शकों – श्रोताओं के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान अभी तक इस पुरे मामले को लेकर आई-टी विभाग या वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। रिपोर्टों के अनुसार, आई-टी अधिकारियों ने कार्यालयों में कर्मचारियों से फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं।

By admin

Leave a Reply

%d