छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में पोषण वाटिका में रंगीन फूलगोभी एवं ब्रोकली की खेती की जाती है। रंगीन पीली और गुलाबी रंग, बैगनी रंग की जैववर्धित किस्म की फूलगोभी एवं ब्रोकली की खेती कर जिले के कृषकों के लिए नवाचार किया है जो प्राकृतिक खेती से तैयार की गई है। अक्सर आपने देखा होगा कि अधिक्तर किसान सफेद रंग की फूलगोभी का उत्पादन करते है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के किसान कई रंगीन फूलगोभी एवं ब्रोकली का उत्पादन कर रहे हैं। जिनमें पीले रंग की गोभी, बैगनी रंग की गोभी, गुलाबी रंग की गोभी, हरे रंग की गोभी शामिल हैं. रंगीन गोभियां विटामिन से परिपूर्ण होती हैं। इन गोभियों के उत्पादन के लिए दुर्ग जिले का जलवायु अनुकुल है। इसकी खेती के लिये 15 से 25 डिग्री तक का तापमान होना चाहिए।

By admin

Leave a Reply