देश भर में 74वें गणतंत्र दिवस को मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली में कई सड़क मार्ग बंद करने के साथ साथ कई सड़क मार्गों का डायवर्जन भी किया गया है। जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से भी इस मौके पर खास इंतजाम किए गए हैं।

परेड के दौरान ‘सी’-हेक्सागन-इंडिया गेट सुबह लगभग 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग की दोनों दिशाओं से यातायात की इजाजत नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की इजाजत दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

%d