शिमला 14 नव.आजाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहर  लाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए है।उन्होंने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू के देश की आजादी और इसके निर्माण के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।यह देश सदैव उनके उल्लेखनीय योगदान का ऋणी रहेगा।राठौर ने एक संदेश में कहा कि चाचा नेहरू ने बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्होंने अपने इस जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में बच्चों के लिये समर्पित किया था।उन्होंने कहा कि यह दिन बच्चो को प्रेरित कर आगे बढ़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है।यही नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के छाया चित्र पर कांग्रेस नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इसमें प्रमुख रूप से जेनब चंदेल, राम कृशन शंदिलय श्रीकांत शर्मा, बलदेव पूरी, ॐ प्रकाश ठाकुर वनिता वर्मा, राजेश वर्मा, श्यामा केंठला ब्रिन्दा सिंह, शांता राजटा, पुष्पा शोबता, उमा वर्मा, देवेंडर कुमार रततान, कमला, अंकुश, प्रभा देवी वर्मा सहित अनय कार्यकर्ता उपसतिथ  रहे!

By admin

Leave a Reply

%d