शिमला,14 जून.. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने युवाओ से स्वस्थ रहने और खेलों को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें नशे से दूर रहते हुए विकास कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में यह खेल उत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके आयोजन के लिए हिमाचल स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय है।आज सुन्नी में इस खेल महात्सव के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।उन्होंने इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य उन्होंने शुरू किए थे आज विक्रमादित्य सिंह उन्हें बड़ी ततपरता से आगे बढ़ा रहें है।उन्होंने कहा कि हमारे बीच अब वीरभद्र सिंह नही है पर उनके आदर्श,उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे पास है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सोच को आगे बढ़ना,प्रदेश में लोगों के दुखदर्द को दूर करना ही अब उनका उद्देश्य है और विक्रमादित्य सिंह इस कार्य को बखूबी निभा रहे हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके लिए वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की आभारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत बने,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी को एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोग परेशान है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और कांग्रेस चार उप चुनावों की तरह विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनाएगी।उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ इस सरकार को सत्ता से बाहर करें।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक बड़ा घोटाला है।यह सब भाजपा की मिलीभगत से हुआ है और यही कारण है कि सरकार इसकी जांच में देरी कर लिप्पा पोथी का प्रयास कर रही है।इस मामलें को अभी तक सीबीआई को नही सौंपा गया है।प्रतिभा सिंह ने इस खेल उत्सव में महिलाओं के रसाकशी के आयोजन पर खुशी प्रकट करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के उत्थान में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।—————————-

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने  इस समारोह में उपस्थित नेताओं व लोगों का स्वागत करते हुए कहा लकि उनका मकसद लोगों की सेवा करना है और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का है।उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे के प्रति सचेत करते हुए उन्हें इस  बुराई से दूर रखना है।विक्रमादित्य सिंह ने उपस्थित जन समहू का इस आयोजन को अपना भारी समर्थन देने के लिये आभार व्यक्त किया।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह बेरोजगार युवाओं व महिलाओं के लिए जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन करेंगे।—————————–

विक्रमादित्य सिंह ने  इस दौरान प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार लोगों को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव आते देख बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है,जो कभी पूरी नही होगी।उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बाबजूद उन्होंने इस क्षेत्र में 90 करोड़ के विकास कार्य किये।उन्होंने कहा कि जिस तेजी से विकास कार्य होने थे वह नही हुए। भाजपा ने हमेशा ही क्षेत्रवाद की राजनीति करते हुए विकास में भी बड़ा भेदभाव किया।उन्होंने जयराम सरकार को चुनौती दी कि वह अपने इस कार्यकाल में ऐसे बड़े पांच कार्य ही गिना दे जो उन्होंने शुरू किए और उन्हें पूरा भी किया।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों के हितों को देखते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा।———————————

आज के इस समारोह में रोहड़ू के विधायक मोहनलाल ब्राक्टा,पूर्व विधायक सोहन लाल,चिरंजी लाल कश्यप,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,यशवंत छाजटा, रमेश ठाकुर,प्रदीप शर्मा,श्यामा देवी,नीम चंद वर्मा,जिला परिषद सदस्य,नगर पंचायत के सभी पार्षद,ग्राम पंचायतों के प्रधान उप प्रधान,वार्ड सदस्य ओर भारी संख्या में  शिमला ग्रामीण की सभी पंचायतों से महिलाएं व अन्य लोग शामिल थे।—————————-

शिमला ग्रामीण की इस खेल प्रतियोगिता में  रासाकसी में 260 महिला टीमें और 257 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया।क्रिकेट में पहला स्थान घनाहट्टी ने और दूसरा भराड़ा ने जबकि महिला रासाकसी में गड़ावग ने पहला व पाहल ने दूसरा स्थान  लिया।विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागी टीमों को पांच पांच हजार की नकद राशि भी प्रदान की।

By admin

Leave a Reply