कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा विभिन्न विभागों में पीएचडी की रिक्त सीटों को भरने के लिए जल्द ही प्रवेश परीक्षा करेगा। इन सभी सीटों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही शैड्यूल जारी करेगी। जिसकी जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

सी.यू. के विभिन्न विभागों में पी.एच.डी. अकादमिक सत्र 2021-22 की विभिन्न विभागों में 200 रिक्त सीटें हैं। सीटों को भरने के लिए मुख्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी आधिकारिक तौर पर सूचना परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

%d