हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप विद्युत केन्द्र गड़खल (कसौली) और गांधीग्राम के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल परवाणू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 08 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक सुबाथु रोड़, सफरू मोड़, मोहन बावड़ी, शाई, कादों, डगरोह पुल, बाबा रिसोर्ट, काणों, रड़ी, एम.पी.सी., आर.बी. कनैट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विकास गुप्ता ने कहा कि 11 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.30 बजे से 5: 30 बजे तक सिहारड़ी, बंगाला कालोनी, आंजी मातला, बठोल, रड़ो धार, घरठी, धार की बेड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई, 2022 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक तरोल, गडियार, शेरला, बरग्याणा, कैंथी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

%d