कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिला से सभी मतदाताओं से अपील की है कि 12 नवंबर को मतदान के दिन लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर पांच वर्षों में केवल एक बार आता है तथा इस देश के जागरुक नागरिक होने के कारण हम सब मतदान प्रक्रिया में अवश्य सम्मिलित हों। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे यह सुनिश्चित करें कि अपने परिवार के अलावा आस-पड़ोस में भी मतदान करने से कोई न छूटे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और यहां की व्यवस्थाओं की सार्थकता में पूरे समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने आशा जताई कि इस बार जिला कांगड़ा से सर्वाधिक मतदान होगा तथा हर मतदाता वोट डालेगा।


15 विधानसभा क्षेत्र, प्रत्याशी 91

बता दें, कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपने विधायक

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 12 नवम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर जिला कांगड़ा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांगड़ा जिला में कुल 13 लाख 34 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 661 महिला मतदाता और 6 लाख 80 हजार 875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21768 हैं। विदेश में रह रहे 6 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 6 मतदाता हैं।

By admin

Leave a Reply

%d