हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केे.वी. सोलन-गड़खल/गांधी ग्राम के रखरखाव के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड परवाणू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 02 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक 33/11 के.वी. उप केद्र गड़खल और गांधीग्राम के अंतर्गत सभी 11 के.वी फीडरों में, 04 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक कुमारहट्टी, ज़ीरो पॉइन्ट नजदीक गांधीग्राम, खील मोड, परगयाणी, खील बरसेर, हिम्मतपुर दाबली एंव आस-पास के क्षेत्रों में, 06 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे दगशाई, अनेच, चेरिंग क्रॉस, क्यारद, पट्टा मोड़, हरिपुर, क्यार एवं आस-पास क्षेत्रों में, 08 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक सुल्तानपुर, एम.एम.यू, मानव भारती, नेरी, कोटला, जाबल, काथली, ढिल्लों, आंजी, लोहांजी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


उन्होंने कहा कि 10 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक गांधीग्राम, बोहली, बनाणी, झियाना, शमलेच एवं आस-पास के क्षेत्रों में, 12 अगस्त, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक बधाल, गवायली, मझीयार, फेगारे का नाला एवं आस-पास के क्षेत्रो तथा 16 अगस्त, 2022 को धार बनार, टिकरी, बमरादा, नेरी, सेरी, कमलोग, नभोन, प्राथा, बडोग, नारायणी, जाखरोटा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

By admin

Leave a Reply