11वीं वाहिनी गृह रक्षा सोलन के निरर्थक घोषित भण्डार की नीलामी 25 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे दमकल केन्द्र सोलन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि भण्डार में टेरीकाॅट कमीज, पैंट टेरीकाॅट, गर्म वर्दी, जर्सी, कम्बल, ग्राउन्ड शीट, वाटर टैंक, लोहा तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं। नीलाम की जाने वाली वस्तुओं का क्रय मूल्य 6,86,075 रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोली दाता को 02 हजार रुपए बतौर अग्रिम राशि बोली शुरू होने से पूर्व जमा करवानी होगी। उच्च बोली दाता को बोली की समाप्ति पर राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी तथा नीलाम हुई भण्डार वस्तुएं उसी दिन सांय 05.00 से पूर्व उठानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223845 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply