शिमला: हिमाचल प्रदेश में दीपावाली पर पटाखे जलाने पर बैन नहीं हैं, लेकिन पटाखे जलाने के लिए शाम आठ से 10 बजे तक का समय रखा गया है। ऐसे में दीपावली के दिन इस समय के अंदर पटाखे जलाएं, लेकिन कम मात्रा में पटाखे जलाएं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दीपावली पटाखों के बिना अधूरी है। दीपावली पर पटाखे जलाना आस्था से जुड़ा है, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर पटाखे जलाएं और कम मात्रा में जलाएं, ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आठ नवंबर को प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होनी है। बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों व कोविड के बढ़ रहे मामलों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में कोविड के मामले बढऩे के पीछे क्या कारण हैं और कैसे कोविड को रोका जा सकता है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगीजाएगी।

By admin

Leave a Reply