रामपुर बुशहर: उप तहसील ननखरी के अंतर्गत आने वाली पंचायत जाहु के प्रधान गौरव ठाकुर जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हैं। प्रधान गौरव ठाकुर हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारियों द्वारा की गई पेन डाउन हड़ताल का समर्थन किया है। गौरव ठाकुर ने कहा है कि यह कर्मचारी कई वर्षों से अपने मांग कर रहे हैं और ये मांग इनकी सही भी है। प्रधान गौरव ठाकुर ने आग्रह किया है कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों का समायोजन पंचायती राज विभाग में किया जाए। जिला परिषद कर्मचारी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सभी प्रकार के लाभ से वंचित रहना पढ़ रहा है। इन कर्मचारियों के कलम छोड़ो हड़ताल पर जाने से पंचायत द्वारा आम जनता के व्यक्तिगत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिससे जनता में भारी रोष है और हम इसका विरोध करते है।

By admin

Leave a Reply

%d