नगरोटा बगवां, 26 नवंबर : राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में आज रोवर्स एवं रेंजर तथा एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला घरेलू हिंसा उन्मूलन तथा राष्ट्रीय संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने की।चौधरी ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा न सहने और न ही उसका समर्थन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की  हिंसा का खुलकर विरोध करना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रीय संविधान दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन 26 नवम्बर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे लम्बा लिखित संविधान है।

By admin

Leave a Reply

%d