संगड़ाह: ग्राम पंचायत जरग के प्रधान बाबूराम व उप प्रधान मदन ठाकुर ने भाजपा को छोडकर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंदर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।विधायक विनय कुमार ने बताया कि सरकार जनविरोधी नीतियों व रेणुका भाजपा नेताओं के कारनामों से तंग आकर ग्राम पंचायत जरग के प्रधान और उपप्रधान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

विनय कुमार ने कहा कि जरग पंचायत प्रधान व उप प्रधान दोनों का कांग्रेस पार्टी में जुड़ने पर हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस पार्टी में उचित मान सम्मान मिलेगा। कांग्रेस पार्टी जरग पंचायत में विकास कार्यों को तेजी लाएगी।

By admin

Leave a Reply

%d