रामपुर बुशहर: विधानसभा क्षेत्र रामपुर में लगातार कांग्रेस संघर्ष समिति विभिन्न स्थानों पर बैठकें करती आ रही है। इन बैठकों में वह रामपुर के विधायक नंदलाल के टिकट को इस बार बदलने की मांग कर रहे है। सीमित के अध्यक्ष आत्माराम कैदारटा व अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी के विधायक ने बीते 15 साल के कार्यकाल में रामपुर क्षेत्र के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है। वह रामपुर के आम-जनमानस की आवाज को उठाने व उनका निदान करने में नाकाम साबित हुए है। ऐसे में पार्टी के प्रत्याशी को बदलना जरूरी हो गया है। कांग्रेस संघर्ष
समिति रामपुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से नए कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रत्याशियों में विशेषर लाल निवासी रचोली, मोहन नेगी निवासी सराहन, कृष्ण नेगी निवासी तकलेच शामिल हैं। उन्होंने कि वर्तमान विधायक ने बीते पांच वर्षों में रामपुर के लोगों की आवाज उठाने के लिए कोई ठोस प्रयत्न नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक थी, जोकि बहुत कम हो गई है। संघर्ष समिति ने वर्ष 2022 में होने वाले चुनावों में प्रत्याशी को बदलने की मांग को लेकर पार्टी के उच्चाधिकारियों को लिखित पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराहन, तकलेच, ननखड़ी में भी बैठक कर लोगों के विचार को सुन लिया है। इसके बाद ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को बदलने के लिए आवाज उठाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए विधायक को बदलना आवश्यक हो गया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर प्रवक्ता महेंद्र खूंंद, पूज्य देव शर्मा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र भलूनी, पूर्व नगर परिषद रामपुर के उपाध्यक्ष हरीश लक्टू, पूर्व प्रधान पदमा कुमारी, पार्षद गोविंद, देला राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

%d