रामपुर बुशहर: रामपुर में भाजपा महिला मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की प्रभारी नीना
शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस के नेता भाजपा नेत्री पर असभ्य भाषा का प्रयोग कर उन का अपमान कर रहे है।उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यानबाजी महिलाओं के सम्मान पर ठेस पहुंचाता है। उन्होंने शिमला ग्रामीण के विधायक को मर्यादा में रह कर टिपण्णी करने की नसीहत दी है। पहले तो कारगिल युद्ध पर और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने गुड़िया कांड जैसे घिनौने अपराध को भी सामान्य कहा। उन्होंने कहा कि एक बार अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के बाद माफी मांगना शोभनीय नहीं है। हम इसकी घोर निंदा करते है।

By admin

Leave a Reply

%d