रामपुर पहुंचे एआईसीसी सचिव क्रिस्टोफ तिलक ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। बतौर प्रभारी वह शिमला ग्रामीण, जुब्बल, रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और बूथ स्तर से संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नई नौकरियों की कोई व्यस्था नहीं कर पाई है और प्रदेश में भी बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब देश में बेरोजगारी दर चरम पर पहुंची है। भाजपा और अन्य राजनीतिक दल अपना प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बड़े बड़े बैनर लगे हैं, जबकि इन बैनरों के पीछे कुछ नहीं है। प्रदेश में केवल पर्यटन, कृषि, बागवानी ही आय का प्रमुख साधन है। बेरोजगार युवाओं के उत्थान के लिस सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। आने वाले समय में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विकास को गति देना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को विकास की राह में आगे ले जाएगी।

कांग्रेस का लक्ष्य युवाओं को एकजुट करना और उनके मुद्दों पर आधारित चुनाव लडऩा रहेगा। क्रिस्टोफर ने ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर आवश्यक टिप्स दिए।
इस मौके पर विधायक नंद लाल, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शेटी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, डीडी कश्यप, अनिरूद्ध बिष्ट, आरडी कंवर, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, जसवीर ठाकुर, कुलदीप नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply