शिमला,19 नव. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे से भेंट कर प्रदेश विधानसभा चुनावों व संगठन बारे उन्हें प्रदेश की राजनीति की पूरी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सगंठन मजबूत है और इसी के चलते प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत हासिल होंगी। 

राठौर ने खरगे को उनके इस पद को सशोभित  करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लंबे राजनैतिक अनुभव से देश मे सगंठन को ओर मजबूती मिलेगी।राठौर ने कहा कि वह उनके प्रदेश दौरे के दौरान चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण  उनसे नही मिल पाए थे,इसलिए आज वह विशेष तौर पर नई दिल्ली आकर उनका प्रदेश में चुनावी जनसभाओं के संबोधन के लिये आभार व्यक्त करने आये है।

राठौर ने इस दौरान प्रदेस सगंठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी देते हुए कई अन्य राजनीतिक मसलों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।राठौर ने  नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती  पर राष्ट्रीय नेताओं के साथ शक्ति स्थल पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित भी किये।बाद में उन्होंने  नई दिल्ली में डॉ.राजेंद्र प्रसाद रोड़ पर स्थित जवाहर भवन में इंदिरा गांधी पुरस्कार समारोह में भी भाग लिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि देश के पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी थे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की।

By admin

Leave a Reply